आर्यिका ज्योतिमति माताजी की पिच्छिका परिवर्तन में उमड़े भक्त
मदनगंज किशनगढ़। मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान में वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज की शिष्या आर्यिका ज्योतिमति माताजी के चातुर्मास समापन पर शनिवार को तेली मोहल्ला स्थित चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में पिच्छिका परिवर्तन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी, मंत्री सुभाष बड़जात्या, आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद गंगवाल, मंत्री विनोद चौधरी, चंद्र प्रभ दिगंबर जैन मंदिर प्रबंधक ट्रस्टी सुरेंद्र दगड़ा एवं लालचंद मित्तल ने आचार्य वर्धमान सागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मंगलाचरण के पश्चात पूर्वाचार्यो को अर्घ्य समर्पित कर आचार्य वर्धमान सागर महाराज की पूजन की गई। पूजन पंडित अंकित शास्त्री (दमोह) के निर्देशन एवम संगीतकार अनूप जैन के मधुर संगीत पर आर्यिका ज्योतिमति माताजी के सानिध्य में की गई। पूजन में श्रावक श्राविकाओ ने भक्ति भाव से अर्घ्य समर्पित किए। पिच्छिका परिवर्तन कार्यक्रम में आर्यिका ज्योतिमति माताजी के पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य राजकुमार, हेमराज, नमन, अनंत जैन टोरडी वाले, वस्त्र भेट कैलाश चंद, हीरालाल बाकलीवाल खंडाच वाले, शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य मांगीलाल, चिरंजीलाल, रोहित झांझरी लिचाणा वाले, पदम कुमार, संजय कुमार, नैतिक जैन धुंधरी वाले, कैलाश चंद, सुरेंद्र, मनोज पंसारी, प्रेमचंद, प्रकाश चंद गंगवाल, लालचंद, दीपक जैन डिग्गी वाले, राजकुमार, रवि बड़जात्या जलेबी वाले वही आर्यिका ज्योतिमति माताजी को पिच्छिका भेंट करने का सौभाग्य लालचंद, आशीष, अनिल मित्तल परिवार मंडावरा वालों को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में आर्यिका ज्योतिमति माताजी ने सभी को मंगल आशीर्वाद दिया। मंच संचालन सुभाष बड़जात्या ने किया। चातुर्मास समापन पर आर्यिका ज्योतिमति माताजी ने चातुर्मास मंगल कलश मित्तल परिवार को भेंट करते हुए मंगल आशीर्वाद दिया। इस दौरान राजेश पांड्या, चेतन प्रकाश पांड्या, कैलाश पाटनी, विजय कासलीवाल, पदम गंगवाल, सुभाष चौधरी, सुशील काला, विकास पाटनी, संजय जैन, भाग चंद जैन, प्रदीप गंगवाल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।