अन्नकूट प्रसादी ग्रहण करते श्रद्धालु
बयाना। क्षेत्र के पठानपाडा में स्थित मनमनदास मंदिर परिसर में शनिवार सुबह से रामायण पाठ का आयोजन किया गया जिसका समापन रविवार सुबह यज्ञ हवन के साथ आध्यात्मिक रीति नीति से किया गया । तत्पश्चात ठाकुर जी का भोग लगा कर अन्नकूट प्रसादी वितरण का भव्य आयोजन किया ।महेश गिरी गुफा वाले बाबा बालकनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रसादी सुबह करीब दस बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चली जिसमे प्रसाद पाने के लिए भीतरवाड़ी,पठान पाड़ा,श्याम सरोवर कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों से भी लोग आए जिसमें हजारों लोगो ने प्रसादी पाई।इस अवसर पर पूर्व पार्षद रामोली, गुर्जर प्रिंस मित्तल, सुरेंद मित्तल,बाबू पंडित, सुमरन,पूरन,मुकेश गुर्जर,राजेंद्र,प्रेमसिंह,मनी राम गुर्जर,ठाकुर मुकेश राजावत सहित अनेक भक्तगण मोजूद रहे।