भक्ति गीत ,मेहंदी तथा राखी कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब
बिजयनगर स्थानकवासी नवकार परिवार दीक्षा महोत्सव
बिजयनगर. श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ बिजयनगर के तत्वावधान एवम लाभार्थी नवकार परिवार बिजयनगर के तत्वावधान में चार मुमुक्षु बहनों की आगामी 22 फरवरी 2023 को पूज्य आचार्य प्रवर श्री विजयराज जी महाराज सा के मुखारबिंद से होने वाली दीक्षा के कार्यक्रम में आज कृषि उपज मंडी में श्री शांति मंडल वेल्लोर द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतो ने समा बांध दिया। गुरु भक्ति एवं संयम गीतो पर श्रोता मंत्रमुग्ध होकर सुनते रहे। खचाखच भरे पंडाल में से कोई भी आवाज नही आई। सभी श्रोता भक्ति से सरोबार हो गए। लोगो का कहना था कि ऐसी गुरु भक्ति आज तक नही देखी। शांति मंडल वेल्लोर ने भक्ति गीतो की निशुल्क प्रस्तुति देकर शहर में समा बांध दिया। सभी कस्बेवासी कार्यक्रम देखकर अभिभूत हो गए।
तत्पश्चात बैरागीन बहनों द्वारा अपने माता पिता भाईयो एवम परिजनों के रक्षा सूत्र बांधा परिजनों ने भी मुमुक्षु बहनों के सफल संयम जीवन को कामना की। फिर चारो बहनों ने श्री संघ विजयनगर के अध्यक्ष मंत्री के रक्षा सूत्र बांधकर उनको एक त्याग प्रत्याख्यान की बंद पर्ची दी जिसे देखकर उपस्थित लोग अभिभूत हो गए।
आज पूरा कृषि उपज मंडी का पांडाल खचाखच भर गया। कही पांव रखने तक को जगह नहीं थी। आखिर शहर में इतना बड़ा आयोजन जो हो रहा है।
समारोह में मनोहर लाल ,ताराचंद ,शांतिलाल बोहरा ,विमल धम्माणी ,प्रकाश नाहर ,सुभाष लोढ़ा ,बाबूलाल बाफना, ज्ञानचंद बाफना ,नरेंद्र रांका ,विनय कर्णावत ,संपतलाल कांठेड़ ,भंवरलाल कोठारी , टीकमचंद नाहर , पवन नाहर ,दिलीप लोढ़ा, ज्ञानचंद नाहर, विकास बोहरा ,पवन बोहरा, प्रदीप बोहरा ,रोहित बोहरा सहित संघ अध्यक्ष प्रेमराज बोहरा मंत्री प्रकाशचंद बडोला मूलचंद नाबेड़ा विनोद नाहर ,गौतम बुरड सहित कई समाजजन उपस्थित थे।