मकराना के धर्मपाल सिंह का राजस्थान की फुटबॉल टीम मे चयन
मकराना। धर्मपाल सिंह का अंडर 19 आयु वर्ग की राजस्थान फुटबॉल टीम में चयन हुआ है। राजस्थान टीम से धर्मपाल अब फुटबॉल राष्ट्रीय टूर्नामेंट में कश्मीर के श्रीनगर में खेलेगा। राजस्थान की टीम बीकानेर से श्रीनगर के लिए रवाना हुई है। शिक्षा विभाग की 67वीं राज्य स्तरीय 19 वर्षीय फुटबॉल प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर धर्मपाल सिंह का राष्ट्रीयस्तर पर चयन हुआ है। धर्मपाल के पिता पार्षद शक्ति सिंह चौहान ने बताया कि वह 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम के साथ शामिल होगा। इससे पूर्व चार साल पहले वह 14 वर्षीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भी राज्य टीम में खेल चुका है। कोच लियाकत अली व क्लब के सभी सदस्यों हाजी युसुफ सिसोदिया , निसार अहमद , अनवर मेस्सी, मुख्तार जी (नानू जी) मेहबूब जी (भुर जी ) इस्लमुद्दीन नूर हसन ऐडवोकेट लियाकत अली गहलोत सलीम जी चोधरी अफजल भाटी अब्दुल रहींम भाटी अब्दुल अजीज फौजी सगीर गेसावत मो इरशाद गेसावत एजाज खत्री , लियाकत अली, इनायत अली, ने खुशी जताते हुये हमारे मकराना के इस लाल को बधाई और सुभकामनाएँ दी और उज्ज्वल भविष्य की दुआयें की।