धर्मवीर सिंह चौधरी बने भीलवाड़ा इलेक्ट्रिक डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष
भीलवाडा : भीलवाड़ा इलेक्ट्रिक डीलर्स एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव कोटडी रोड पर स्थित एसोसिएशन के फार्म हाउस पर आज चुनाव अधिकारी रामपाल सोनी सुरेश बंब के सानिध्य में संपन्न हुए भीलवाड़ा इलेक्ट्रिक डीलर्स एसोसिएशन के कैलाश सोनी ने बताया की भीलवाड़ा इलेक्ट्रिक एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से धर्मवीर सिंह चौधरी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है इस दौरान अनिल राठी सुनील तलेसरा पारस ढाबरिया योगेश चंडालिया राजू बाहेती सुनील कांठेड़ नरेश मुणोंत्त मोहन लुधानी मोनू छिपा मनीष गोखरू सहित एसोसिएशन के 100 से अधिक सदस्य मौजूद थे विदित रहे कि व्यापारिक संगठनों में 60 वर्षों पूर्व बनी और लगातार सक्रिय भीलवाड़ा इलेक्ट्रिक डीलर्स एसोसिएशन ही है एसोसिएशन का सन 1995 में रजिस्ट्रेशन हो चुका था