Dark Mode
धरियावद : श्वेताम्बर जैन मंदिर में पजुषण पर्व पर ओसाधर्म का अभिषेक

धरियावद : श्वेताम्बर जैन मंदिर में पजुषण पर्व पर ओसाधर्म का अभिषेक

धरियावद। स्थानीय श्वेताम्बर जैन मंदिर परिसर में चल रहे पवित्र पजुषण पर्व के अवसर पर बुधवार को भगवान पार्श्वनाथ का ओसाधर्म अभिषेक किया गया। इस मौके पर समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

सुबह मंगल प्रभात फेरी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात मंदिर प्रांगण में धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान का ओसाधर्म से अभिषेक कर आराधना की गई। भक्ति गीतों के साथ वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान जैन धर्माचार्यों ने पजुषण पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व आत्मशुद्धि, संयम और अहिंसा की साधना का पर्व है। समाज के वरिष्ठ जनों ने युवाओं को धर्ममार्ग पर चलने और अहिंसा, सत्य एवं तपस्या को जीवन में उतारने का संदेश दिया। अभिषेक उपरांत सामूहिक स्वाध्याय एवं आर्ति का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पजुषण पर्व आगामी दिनों में भी प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठानों, प्रवचनों और स्वाध्याय के साथ मनाया जा रहा है। वही प्राप्त जानकारी अनुसार पूज्य जैनाचार्य अजित शेखर सूरीजी महाराज साहेब जी की प्रेरणा से पर्युषण महापर्व की आराधना कराने के लिए 3 अर्हम वीर पधारे हे। प्रवचन में उन्होंने पर्युषण महापर्व के कर्तव्यो को समझाया । वो पाँच कर्तव्य इस प्रकार है ।

  1. अट्ठम् तप
  2. साधर्मिक भक्ति
  3. क्षमापना
  4. अमारि प्रवर्तन
  5. चैत्य परिपाठी

इसमें मुख्य क्षमापना जो की सभी जीवों से की जाती है।किसी भी व्यक्ति को हमारे द्वारा पूरे वर्ष के दौरान बुरा लगा हो तो इस पर्युषण महापर्व में उनसे क्षमा मांगी जाती है । आजकल पूरे विश्व में लोग एक दूसरे को मिच्छामी दुक्कडम कह कर क्षमा मांग सकते जिसे एक दूसरे को माफ़ करना ही बड़ा कार्य हे जिसे मानव जीवन में अंहकार नही रखना चाहिए आपसी मिल्न से रहना चाहिए सहित की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष नेमीचन्द पामेचा मंत्री कन्हैयालालमेहता समाज सेवी प्रताप मेहता इंद्र मल गांधी सहित महिला मंडल बचे बचिया सहित के साथ अबतक बंटी भाई   कोठारी पत्रकार सहित उपस्थित रहे और आनन्द पूर्वक कार्यक्रम को मनाया गया। वही आज के धार्मिक कार्यक्रम भगवान पार्श्वनाथ जी के अभिषेक के पुरे कार्यक्रम का लाभ मेहता परीवार से कन्हैया लाल मेहता सज्जन लाल मेहता प्रताप मेहता बंटी मेहता राजेश मेहता मनीष मेहता हनी मेहता मेडिकल परिवार ने लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!