धरियावद : सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य रेंज ज़ाखम में खैर तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही हुई
धरियावद। उपवन संरक्षक वन्य जीव चित्तौड़गढ़ राहुल झाझडिया एवं सहायक वन संरक्षक राम मोहन मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे वन्य एवं वन्यजीव सुरक्षा एवं खैर तस्करी नियंत्रण हेतु रेंज वन्यजीव जाखम टीम द्वारा दिनांक 02/09/2025 मंगलवार रात्रि को विभिन्न स्थानों पर नाका बंदी की गई। काबंदी के दौरान अल सुबह धरियावद की तरफ से अशोक लीलेंड आयशर ट्रक MP43H9927आता हुआ दिखाई दिया जिसे रोकने पर वाहन चालक गाड़ी पुनः धरियावद मुख्य मार्ग की और मुड़ा कर छोड़ कर भाग गया जिसके विरुद्ध वन अपराध दायर कर अपराध में प्रयुक्त वाहन एवं खैर लकड़ी छिली हुई वजन लगभग 6 टन जब्त कर अग्रिम कार्यवाही एवं उक्त वन अपराध की तफ्तीश जारी है । उक्त कार्यवाही में श्री सोमेश्वर त्रिवेदी, क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम प्रशांत पाटीदार क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वितीय, रमण लाल मीणा सहायक वनपाल ,वनरक्षक रमेश मीणा वनरक्षक रताराम गरासिया वनरक्षक कमलेश मेघवाल वनरक्षक नवीन मीणा महिपाल सिंह शिवसुंदर सिंह गौरवपाल सिंह सुनील डामोर वनरक्षक , मोहनलाल होमगार्ड की सराहनीय भूमिका रही।