धरियावद बार एसोसिएशन ने उपखंड अधिकारी विश्नोई का किया स्वागत
धरियावद। नवनियुक्त उपखंड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई ने मंगलवार सायं को पदभार ग्रहण किया। इसके उपरांत बुधवार को बार एसोसिएशन धरियावद की ओर से उनका स्वागत किया गया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष पुष्कर मेघवाल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उपखंड अधिकारी विश्नोई को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपना-अपना परिचय देते हुए अधिकारी से परिचयात्मक संवाद भी किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आशिक अली मंसूरी, सचिव चंदूलाल परमार, हरीश मेघवाल, केशुलाल मीणा, मुन्नवर हुसैन मंसूरी, छत्रपाल सिंह राणावत, हितेंद्र सिंह राणावत, शंकरलाल मीणा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।