Dark Mode
धरियावद कोर्ट के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर केडर पुनर्गठन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

धरियावद कोर्ट के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर केडर पुनर्गठन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

धरियावद। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार, दिनांक 18 जुलाई 2025 से धरियावद न्यायालय के समस्त कर्मचारी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर चले गए। यह आंदोलन जिला शाखा प्रतापगढ़ के तत्वावधान में, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण जोशी के निर्देशन और जिला अध्यक्ष हिनल वेष्णव के आदेशानुसार शुरू किया गया। धरियावद स्थित वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में कार्यरत कर्मचारी केडर पुनर्गठन की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। धरना देने वालों में विजय खांडिया, मयंक चौधरी, संयम मकनावत, भूर सिंह और पुष्पेंद्र राणावत प्रमुख रूप से शामिल हैं। सभी कर्मचारियों ने न्यायालय परिसर में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। संघ का कहना है कि बार-बार निवेदन के बावजूद केडर पुनर्गठन की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!