धरियावद : गणपति आरती का भव्य आयोजन
धरियावद। राजमहल के पीछे कोट मोहल्ले में गणपति प्रतिमा स्थापना के अवसर पर सोमवार रात को भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। गणपति जी की आरती का विशेष लाभ बावड़ी वाले ठा.सा. पुखराज सिंह बिल्लू बना राणावत ने लिया। मोहल्लेवासियों ने ढोल-नगाड़ों, पटाखों और परंपरागत स्वागत के साथ राणावत साहब का गणपति स्थल तक आगमन कराया। इस दौरान मोहल्ले की ओर से उन्हें मेवाड़ी पाग, दुपट्टा और तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात राणावत ने गणपति जी की आरती कर नगरवासियों के मंगल की कामना की। कार्यक्रम में रावला कोट मोहल्ला (भोपाल सिंह सोलंकी, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी , गजेंद्र शर्मा , कुलदीप सिंह , केसर सिंह, देवी सिंह , महेंद्र सिंह , लोकेंद्र सिंह, विक्रम सिंह ,राजेंद्र सिंह , करण सिंह , शुभम शर्मा , रविन्द्र सिंह , दक्ष शर्मा ,
सहित महिला मंडल की सक्रिय उपस्थिति रही। आरती उपरांत प्रसाद वितरण के साथ विविध मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।