धरियावद : स्कूल शिक्षा परिवार ने धरियावद उप खण्ड अधिकारी को सोपा ज्ञापन
धरियावद। स्कूल शिक्षा परिवार, द्वारा सोमवार को धरियावद में एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी सत्यनारायण विशनोई को सौंपा गया। जिसमे बताया गया एस एच ओ पुलिस थाना खेडरली मोड़ भरतपुर के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने एव टी सी जेसी सिविल मेटर में भविष्य में पुलिस का हस्तक्षेप रोकने के निर्देश जारी करने का निवेदन किया। यह की उक्त थाना के सपाई अमित एक बच्चे की टी सी लेने हेतु स्कुल में आया नियमानुसार अभिभावक के प्राथना पत्र लाने अथवा कोई क़ानूनी आदेश प्रस्तुत करने का निवेदन किया। जिस पर उन्होंने एस एच ओ से बात करवाई तो उन्होंने कहा में कह रहा हूँ एस एच ओ कोई कम आदेश होता है क्या?मेने टी सी देने की प्रक्रिया के तहत अभिभावक के प्राथना पत्र की अनिवार्यता का हवाला देते हुवे निवेदन किया कि कानूनन यह संभव नही है वरना में फस जाऊगा। यह कि लगभग 90 मिनिट बाद पुलिस अधिकारी एव अभिभावक मेरे स्कुल आये तो मेने अभिभावक से सहमति के बाद बिना बकाया फ़ीस लिए टी सी दे दी एव तब तक अधिकारी भी शांत रहे परन्तु जेसे टी सी ली उसके बाद उन्होंने मेरे साथ मारपिट की गाड़ी में डालकर ले गये तथा रास्ते में महिला अभिभावक से झूठी शिकायत लेने एव अन्य गलत मामलो में फ़साने की धमकी दे रहे थे साथ ही मारपिट भी कर रहे थे
थाने पर जाने के बाद भी उनका रवय्या गलत रहा जब कि स्थानीय सरपंच व् अन्य गणमान्य नागरिको ने उन्हें समजाया तो भी नही माने 151 में बन्द कर दिया जिसे मुझे यातना सहने व् कोर्ट से जमानत पर छुटना पड़ा। जिस पर कानूनन स्कुल बिना अभिभावको के लिखित प्राथना पत्र के टी सी नही दे सकता और पुलिस थाना को इस प्रकार मौखिक बात पर टी सी नही देना कोई कानूनी जुर्म भी नही तथा 151 में बन्द करने का कोई मामला इनमे बताना भी नजर नही आ रहा ?जिससे साबित होता है की अधिकारी का कृत्य पूर्णतया गैर क़ानूनी एव मनमाना रहा। इसको लेकर राज्य भर में स्कुलो संचालको में भारी आक्रोश होने पर जगह जगह धरना पर्दशन एव उग्र आंदोलन होने पर धरियावद में भी निजी स्कुलो ने मिलकर ज्ञापन सोपा गया जिसमे रूपलाल सुखवाल भारती दाधीच पारेल से हर्ष वर्धन सिंह राणावत सहित की उपस्थि में ज्ञापन सोपा गया।