Dark Mode
धरियावद : सफलता की कहानी, चुन्नी बाई उर्फ चुनकी गायरी

धरियावद : सफलता की कहानी, चुन्नी बाई उर्फ चुनकी गायरी

धरियावद। सोना पर्व पखाड़े के अंतर्गत गाडरियावास पंचायत के होली फला में आयोजित ग्रामीण सले शिविर में होली फला निवासी श्रीमती चुन्नी बाई पत्नी रामा गायरी ने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि उनके घर पर अब तक विद्युत मीटर नहीं है। उनकी बात सुनते ही सहायक अभियंता संदीप बघेल (अ.वि.वि.नी.ली. धरियावद) ने तुरंत निर्देश जारी किए। मौके से विभाग के स्टाफ को भेजकर आवश्यक कार्यवाही की गई और तुरंत ही नया मीटर (22/02800) लगाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई। इसी शिविर में नारायण लाल पिता मोहन लाल गायरी (होली फला) एवं श्रीमती केशर पत्नी सुनील गायरी (नया फला) की समस्याओं का भी समाधान किया गया। विभाग द्वारा उनके घरों पर भी मीटर लगाकर विद्युत कनेक्शन सुनिश्चित किया गया। ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर उपस्थित आमजन एवं जनप्रतिनिधियों ने विद्युत विभाग धरियावद का आभार व्यक्त किया। यह उदाहरण दर्शाता है कि प्रशासनिक तत्परता और ग्रामीणों की भागीदारी से समस्याओं का समाधान तुरंत संभव है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!