धरियावद वन्य जीव विभाग ने बच्चे को करवाया वन भरमहन्न
धरियावद। क्षेत्रीय वन अधिकारी वन्यजीव धरियावद के नेतृत्व में डीजनी वेली पब्लिक स्कूल धरियावद में वन्यजीव संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राप्त जाकारी अनुसार कार्यक्रम में उपवन संरक्षक राहुल झास्डिया एवं वन्यजीव संरक्षण अधिकारी राममोहन मीणा के निर्देशानुसार वन्य जीव क्षेत्राधिकारी रेंजर समेरा राम ने विद्यालय के विद्यार्थियों को वन्यजीवों एवं वन संरक्षण से जुड़ी जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि वन्यजीव हमारे पर्यावरण के संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, अतः इनकी सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पेड़-पौधों व वन्यजीवों के प्रति विशेष उत्साह दिखाया। विद्यालय संचालक विशाल जैन एवं अध्यापिका एकता पालीवाल , शीवानी जैन, माही वसंतिया तथा मीनाक्षी स्वर्णकार ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रेंजर राधा कृष्ण मीणा ने सीता माता वन्य जिव अभ्यारण के बारे में गहनता पूर्वक जानकारी दी इस अवसर पर वनकर्मी प्रशांत शर्मा ने वन्यजीव सुरक्षा एवं वन संरक्षण संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में वनरक्षक सोहन लाल, संगीत मीणा, कन्हैयालाल मीणा, प्रवीण पाटीदार , कालूराम कटारा, यतीन त्रिवेदी, मो. एजाज, मुकेश खटीक सहित अन्य कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।