Dark Mode
धर्मेंद्र अग्रवाल ने 2100 पानी पुरी से दिया मतदान का संदेश

धर्मेंद्र अग्रवाल ने 2100 पानी पुरी से दिया मतदान का संदेश

बीकानेर। लिम्का बुक रिकॉर्ड होल्डर बीकानेर के धर्मेंद्र अग्रवाल व अग्रवाल चेतना समिति द्वारा सोमवार को अलग-अलग फ्लेवर के 2100 पानीपुरी द्वारा 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में वोट का संदेश दिया।
अग्रवाल इससे पहले विधानसभा चुनाव में भी इसी तरीके से जागरूकता का संदेश दे चुके हैं। अग्रवाल चेतना समिति के अध्यक्ष सुशील बंसल ने कहा कि उनकी समिति द्वारा निर्वाचन तिथि तक मतदाता जागरूकता की मुहीम सतत रूप से संचालित की जाएगी। इस दौरान सभी ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार और एनडी टीवी  नेशनल चैनल के बीकानेर ब्यूरो नासिर जैदी, हुक्मनामा दैनिक समाचार पत्र बीकानेर ब्यूरो सैय्यद अख्तर, अयुब खान, दिनेश गुप्ता, मेहताब काजी, संतोष गुप्ता, लव अग्रवाल और राजेश भार्गव द्वारा मतदान का संदेश दिया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!