हमें पढ़ाने दोÓ की थीम पर धरना जारी दिया ज्ञापन
सीकर । शिक्षकों से करवाये जा रहे गैर शैक्षणिक कार्यों के विरोध में 17 मार्च से जिला कलेक्ट्रेट सीकर पर चल रहे राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत)का क्रमिक धरना आज को भी जारी रहा ! आज के धरना प्रभारी रामचंद्र जाट ने बताया कि शिक्षकों से करवाये जा रहे गैर शैक्षणिक कार्यों के विरोध मे आज अजीतगढ़ ब्लॉक के शिक्षकों ने ब्लॉक अध्यक्ष फूलाराम यादव व ब्लॉक मंत्री हरि सिंह रोलानिया के नेतृत्व में राजेन्द्र कुमार यादव,हरि सिंह मंगावा,जमील खां,शीशराम सांई,गणेश कुमार राय,दिनेश कुमार शर्मा,कल्याण सहाय सैनी एवं जगदीश प्रसाद सैनी धरने पर बैठे तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रभारी रामचंद्र जाट ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले, श्रीमान मुख्य सचिव राजस्थान सरकार के आदेश व आरटीई अधिनियम की धारा 27 में स्पष्ट उल्लेख के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी तानाशाही कर रहे हैं , जिसको शिक्षक वर्ग कतई बर्दाश्त नहीं करेगा । इसके विरूद्ध शिक्षकों में आक्रोश बढता जा रहा है और यदि समय रहते शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।