Dark Mode
अखिल राजस्थान महिला बाल विकास कर्मचारी संघ का धरना जारी

अखिल राजस्थान महिला बाल विकास कर्मचारी संघ का धरना जारी

 
सवाई माधोपुर। मुख्यालय के कलेक्ट्रेट पर अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ की महिलाओं का धरना आज छठे दिन भी जारी रहा। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गरिमा राजावत ने बताया कि आंगनबाड़ी कर्मियों को धरने पर बैठे 6 दिन हो गए हैं। लेकिन किसी भी सरकारी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने इन महिलाओं की सुध तक नहीं ली। जिसके कारण आंगनबाड़ी गर्मी बहुत आक्रोश में है। आक्रोश के चलते महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने के दौरान कहा कि सरकार कार्य तो सारे करवाना चाहती है लेकिन मानदेय वृद्धि और अन्य कार्यों के लिए अनदेखी कर रही है। महिलाओं ने आज सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए भगवान से रामधुनी करके प्रार्थना की और कहा कि सरकार इन महिलाओं की मांगों का निस्तारण करें। आंगनबाड़ी कार्मिक महिलाओं ने सरकार को चुनौती दी है कि यदि सरकार हमारी मांग पर ध्यान नहीं देती है तो इसका खामियाजा आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि गरीब महिलाएं इतने कम मानदेय में कैसे घर चलाती है इनकी पीड़ा को सरकार अनदेखी कर रही है। संघ के आह्वान पर सरकार की अनदेखी जारी रही तो जयपुर में उग्र आंदोलन करके संसद का घेराव किया जाएगा संघ के अध्यक्ष गरिमा राजावत ने बताया कि कल 28 फरवरी को सभी महिला कर्मी कलेक्ट्रेट पर एकत्र होकर नारेबाजी कर रैली निकालेंगे जिसमें समस्त जिले की आंगनबाड़ी कार में महिलाएं मौजूद रहेगी

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!