Dark Mode
धौलपुर: बसेड़ी में दी जीएसटी छूट की जानकारी

धौलपुर: बसेड़ी में दी जीएसटी छूट की जानकारी

धौलपुर। सरकार की ओर से 29 सितम्बर तक जीएसटी बचत उत्सव अभियान घोषित किया गया है जिसके तहत सरकार द्वारा जीएसटी कर दर में दी गई राहत से मिलने वाले लाभ को अधिक से लोगों तक पहुँचाना सुनिश्चित किया जाना है। इसी क्रम में जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देशन में बसेड़ी में वाणिज्यिक कर विभाग की ओर से व्यापारियों एवं आमजनों के साथ सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में वाणिज्यिक कर कार्यालय की ओर से राज्य कर अधिकारी दीपक कुमार शर्मा, सतेन्द्र तिवारी, हरवीर मीणा तथा सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामकेश मीणा उपस्थित रहे। सभा में बसेड़ी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखराम सिंह परमार, पूर्व अध्यक्ष अग्रवाल महासभा ओमप्रकाश गर्ग, अधिवक्ता रामअवतार सिंह परमार, हीरो एजेन्सी के मालिक मधुसूदन परमार, बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी हजारी लाल मित्तल के साथ आमजन भी उपस्थित रहे। वाणिज्यिक कर विभाग की ओर से नवीन जीएसटी दरों से सम्बन्धित पम्पलेट्स भी वितरित किये गये। व्यापारियों तथा आमजन द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में दी गई राहत पर खुशी जाहिर की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!