मंहगाई राहत पंजीकरण में धौलपुर का दूसरे स्थान पर दबदबा
धौलपुर में मंहगाई राहत कैंप में अभी तक हुए 96 हजार 468 पंजीकरण
धौलपुर। राज सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में मंहगाई राहत शिविर आयोजित किए जा रहे है। मंहगाई राहत शिविरों में धौलपुर के आमजन विशेष उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं और इसी की बानगी है कि पंजीकरण के मामले में धौलपुर दूसरे स्थान पर आकर अपनी कर्मठता की पताका लहरा रहा है। जिले में गुरुवार तक 28 प्रतिशत से अधिक परिवार मंहगाई राहत शिविरों में पंजीकरण करा चुके हैं जो कि सीकर के पश्चात पूरे राज्य में सबसे अधिक है। मंहगाई राहत कैंपों के अंतर्गत अभी तक जिले में 96 हजार 468 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया। जिले में 40 स्थाई राहत कैंपों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों में 6 एवं नगरीय वाडों में 6 शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में अभी तक कुल 96 हजार 468 परिवार पंजीयन करा चुके हैं।
इन योजनाओं में लाभार्थियों ने प्राप्त किया लाभ
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के लिए 84 हजार 955 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही 84 हजार 955 कार्ड वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के लिए 84 हजार 955 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही 84 हजार 955 कार्ड वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के लिए 45 हजार 822 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही 45 हजार 822 कार्ड वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के लिए 38 हजार 133 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही 38 हजार 133 कार्ड वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना के लिए 1962 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही 1962 कार्ड वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री फूड पैकेट योजना के लिए 73 हजार 239 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही 73 हजार 239 कार्ड वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लिए 40 हजार 850 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही 40 हजार 850 कार्ड वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 37 हजार 754 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही 37 हजार 754 कार्ड वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 19 हजार 474 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही 19 हजार 474 कार्ड वितरित किए गए।
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए 7 हजार 871 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही 7 हजार 871 कार्ड वितरित किए गए।
इन स्थानों पर लगेंगे 5 व 6 मई को ग्रामीण क्षेत्र में महंगाई राहत शिविर
ग्राम पंचायत स्तर पर दो दिवस के लिए प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर तथा अस्थायी मंहगाई राहत कैंप भी लगाये जा रहे है। जिसके अन्तर्गत 5 व 6मई को उपखण्ड धौलपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र विश्नौदा, उपखण्ड बाडी के राजीव गांधी सेवा केन्द्र रूधेरा, उपखण्ड बसेड़ी के राजीव गांधी सेवा केन्द्र ममोधन, उपखण्ड राजाखेड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हथवारी, उपखण्ड सैंपऊ के राजीव गांधी सेवा केन्द्र मूसलपुर तथा उपखण्ड सरमथुरा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र भरकूजरा में कैंप का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ साथ जिले में स्थायी कैंप भी निरंतर रूप से कार्य कर रहे है। परिवार का कोई भी सदस्य इन स्थायी कैंप में जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।
इन स्थानों पर लगेंगे 5 व 6 मई को शहरी क्षेत्र में शिविर
प्रशासन शहरों के संग अभियान तथा अस्थायी मंहगाई राहत कैंप 5 व 6 मई को बाडी उपखण्ड के गुरु की बगिया वार्ड न. 17, उपखण्ड बसेडी में सीबीईओ कार्यालय के पास, उपखण्ड राजाखेड़ा में 5 व 8 मई को खटीक बस्ती सामुदायिक भवन, उपखण्ड सरमथुरा में 5 व 6 मई को कार्यालय पंचायत समिति में कैंप लगाया जायेगा।