Dark Mode
धौलपुर: सीईओ की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

धौलपुर: सीईओ की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

धौलपुर। बिजली, पानी, मौसमी बीमारियों को लेकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए एन सोमनाथ की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारी अपने कार्यो का निर्धारित समय में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को राजस्थान संपर्क पोर्टल, 181, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं का प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। आमजन से जुड़ी प्रत्येक समस्या का निस्तारण किया जाना सभी जिला स्तरीय अधिकारियों का दायित्व है। जिस विभाग को परिवेदना प्राप्त होती है। उसका निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रकाशित की जाने वाली जिला दर्शन पुस्तिका एवं जिला स्तरीय प्रदर्शनी के लिए सभी विभागों को उनसे सम्बन्धित उपलब्धियों को सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी को शीघ्र भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएचईडी को पेयजल की समय-समय पर गुणवत्ता जांच करने के निर्देश दिए। क्षतिग्रस्त पेयजल आपूर्ति लाइनों की मरम्मत करवाने के भी निर्देश दिए। बैठक में सभी विभागों से संबंधित बजट घोषणाओं की समीक्षा कर अपेक्षित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। उन्होंने संयुक्त निदेशक कृषि विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों द्वारा की जा रही फसल बुवाई के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना, उपखण्ड अधिकारी धौलपुर कर्मवीर सिंह सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!