Dark Mode
धोली देवी निवासी शेरपुर का सफलतम हार्ट-ट्रांसप्लांट को 1 साल पूरा हुआ

धोली देवी निवासी शेरपुर का सफलतम हार्ट-ट्रांसप्लांट को 1 साल पूरा हुआ

बहरोड़। धोली देवी पत्नि राजपाल यादव निवासी शेरपुर बहरोड का सफलतम  हार्ट-ट्रांसप्लांट को 1 साल पूरा हो गया। हार्ट ट्रांसप्लांट के मोटिवेटर एडवोकेट बस्तीराम यादव ने बताया कि सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर के जेएमए होल में 24 जून 2022 को धोली देवी के सफल हार्ट ट्रांसप्लांट हुआ था। जिसका वार्षिक-समारोह आयोजित कर उसको सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त राजीव अरोड़ा, अतिविशिष्ट अतिथि डॉ करण सिंह यादव पूर्व सांसद अलवर, विशिष्ट अतिथि शुभ्रा सिंह अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा विभाग, चिकित्सा विभाग के आयुक्त शिवप्रसाद नकाटे आईएएस, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य राजीव बगरहट्टा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ अचल शर्मा, सिटी सर्जरी के एचओडी संजीव देवगड़ा, फोर्टिस अस्पताल की सीईओ डॉ माला ऐरन, ट्रांसप्लांट की कोऑर्डिनेटर डॉ भावना जगवानी, डा अमरजीत मेहता, डॉ एम आर सोनगरा, डॉ राजेंद्र माथुर, डॉ देवेंद्र पुरोहित ने धौली देवी को साल व गुलदस्ता तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वस्थ और दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी। इस सफल हार्ट ट्रांसप्लांट के हीरो डॉ राजकुमार यादव, डॉ रामगोपाल यादव, डॉ रजनी तथा उनकी टीम के सहयोगी नरसिंग अधीक्षक सुभाष शर्मा, रोशन यादव आदि सहित चिकित्सा कर्मी ग्रामीणों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुभाष शर्मा ने किया। 

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!