धौलपुर: जिले में नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गतिविधियां
धौलपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नशीली दवाओं की मांग से निपटने के लिए 15 अगस्त 2020 से नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा 18 नवंबर को गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर में नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य अभियान की उपलब्धियों को उजागर करना, सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाना और नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में हमारे सामूहिक प्रयासों को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार जिला स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन संबंधित विभागो द्वारा किया गया। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी देवेन्द्र सिंह जांगल ने बताया कि जिले में संचालित राजकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर में नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किये गये समारोह में विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी ऑनलाईन वेबएक्स लिंक द्वारा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने प्रोजक्टर के माध्यम से समारोह को दिखाया गया। जिले में विभाग के सभी राजकीय छात्रावासों में आवासरत छात्र-छात्राओं ने नशे के खिलाफ ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से और ऑफलाइन शपथ ली साथ ही जिले में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं राजकीय आद्यौगिक प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा अध्ययनरत सभी छात्रों को नशे के खिलाफ ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से और ऑफलाईन शपथ दिलवायी गयी। डाइट धौलपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण टीचर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम में सीडीईओ महेश मंगल द्वारा नशामुक्ति भारत अभियान की 5वी वर्षगांठ के अवसर पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता फैलाने लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर सभी को नशे के विरूद्ध शपथ भी दिलवाई गयी। जिसमें सभी शिक्षकों ने नशे से दूर रहने, इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज मे सकारात्मक बदलाव लाने के लिए शपथ ली। टीचर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त जिले में संचालित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्मिकों ने नशे से दूर रहने एवं इसके लिए अपने आस-पास जागरूकता फैलाने की शपथ ली। साथ ही गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर में नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य समारोह से विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी ऑनलाईन वेबएक्स लिंक द्वारा जिले के जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिको द्वारा जुड़कर समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया।