Dark Mode
धौलपुर: ग्रामीण सेवा शिविर में शारदा, परमोदीराम एवं मुन्ना का राजस्व रिकॉर्ड में नाम का हुआ शुद्धिकरण

धौलपुर: ग्रामीण सेवा शिविर में शारदा, परमोदीराम एवं मुन्ना का राजस्व रिकॉर्ड में नाम का हुआ शुद्धिकरण

धौलपुर। सरकार की मंशानुरूप संवेदनशील और सजग होकर आमजन को आयोजित हो रहे सेवा शिविरों में त्वरित राहत मिल रही है एवं आमजन को योजनाओं की प्रगति व सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। राजाखेड़ा उपखण्ड की ग्राम पंचायत मछरिया के अटल सेवा केन्द्र में ग्रामीण सेवा शिविर के अन्तर्गत शारदा पुत्री पाती, परमोदीराम पुत्र भोपा, मुन्ना पुत्र लाचारी द्वारा वर्षो पुरानी अपने नाम शुद्धिकरण के लिए अपना आवेदन उपखण्ड अधिकारी राजाखेड़ा वर्षा मीणा के समक्ष प्रस्तुत किया। उपखण्ड अधिकारी द्वारा मौके पर ही तहसीलदार राजाखेड़ा दिप्ती देव को आवश्यक दस्तावेज की राजस्व अभिलेख की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश प्रदान किए। तहसीलदार द्वारा मौके पर ही भू अभिलेख निरीक्षक तथा पटवारी से अभिलेख निरीक्षक की जांच रिपोर्ट प्राप्त कर अपनी अनुशंषा उपखण्ड अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की। मौके पर ही उपखण्ड अधिकारी द्वारा गुनुआ पुत्री पति के स्थान पर शारदा पुत्री पाती, परमोली पुत्र भोपा के स्थान पर परमोदीराम पुत्र भोपा, पुन्ना पुत्र लाचारी के स्थान पर मुन्ना पुत्र लाचारी का नामांतरण शुद्ध किया गया। नामांतरण शुद्ध होने के बाद तीनो लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकारी भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन के संवेदनशील तथा सक्रियता द्वारा हमारी समस्या का त्वरित निस्तारण किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!