धौलपुर: ग्रामीण सेवा शिविर में शैलेन्द्र, बनवारी तथा गजराजसिंह के वर्षो पुराने नाम शुद्धिकरण की समस्या का हुआ निस्तारण
धौलपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशभर में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर जिले के लोगों के लिए बढ़ी राहत का साधन बन रहे है। इन शिविरों में ना केवल वर्षो से अटकी समस्याओं का निस्तारण किया है, बल्कि ग्रामीण परिवारों को आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक सबंल और न्याय भी दिलाया है। जिले के राजाखेड़ा उपखण्ड की ग्राम पंचायत हथवारी के अटल सेवा केन्द्र में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शैलेन्द्र पुत्र भगवंतसिंह, बनवारी पुत्र मूला, गजराजसिंह पुत्र शिवचरन द्वारा अपने नाम को शुद्ध करवाने के लिए शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी राजाखेड़ा मती वर्षा मीणा के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया। उपखण्ड अधिकारी द्वारा समस्या को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही तहसीलदार राजाखेड़ा मती दिप्ती देव से आवश्यक दस्तावेज की राजस्व अभिलेख से जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। तहसीलदार द्वारा भू अभिलेख निरीक्षक रमाशंकर तथा पटवारी प्रवीण कुमार शर्मा से रिकॉर्ड अभिलेख की जांच रिपोर्ट प्राप्त कर अपनी अनुशंषा उपखण्ड अधिकारी को प्रस्तुत की गई। उपखण्ड अधिकारी द्वारा मौके पर ही शीलेन्द्र पुत्र भगवंत के स्थान पर शैलेन्द्र पुत्र भगवंतसिंह, बन्नो पुत्र मूला के स्थान पर बनवारी पुत्र मूला तथा महाराजसिंह पुत्र शिवचरन के स्थान पर गजराजसिंह पुत्र शिवचरनसिंह का नामांतरण शुद्ध किया गया। शिविर में नाम शुद्धिकरण की समस्या का निस्तारण होने पर तीनो लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार भजनलाल शर्मा व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन के संवेदनशील तथा सक्रियता द्वारा हमारी समस्या का त्वरित निस्तारण किया।