धौलपुर: पतोला के पति का जारी हुआ मृत्यु प्रमाण पत्र
धौलपुर। सरकार की मंशानुरूप संवेदनशील और सजग होकर आमजन को आयोजित हो रहे सेवा शिविरों में त्वरित राहत मिल रही है एवं आमजन को योजनाओं की प्रगति व सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। शिविरों के माध्यम से आमजन को विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति भी मिल रही है। विभागीय कार्मिकों द्वारा आमजन को सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुद्धा का पुरा ग्राम पंचायत नौरहा की निवासी पतोला के पति गुलकन्दी पुत्र छोटेलाल का देहान्त बीस नवंबर 2007 को हुआ था। अटल सेवा केन्द्र, ग्राम पंचायत नौरहा में "ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान पतोला, द्वारा अपने स्वर्गीय पति गुलकन्दी पुत्र छोटेलाल के मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने हेतु आवेदन किया गया। जिसकी कार्यवाही में मौके पर जाँच पड़ताल कर पंचनामा बनवाया गया। जिसके आधार पर सभी अधिकारियों से सत्यापन करवा कर अनुज्ञा तहसीलदार के द्वारा जारी किया जिसका अनुपालना में प्रार्थीया के पति गुलकन्ही पुत्र छोटेलाल का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया। मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करके प्रार्थीया बहुत प्रसन्न हुई तथा राज्य सरकार के इस अभियान की तारीक करके सभी का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा "ग्रामीण सेवा शिविर में गई जहाँ सभी अधिकारी एक छत के नीचे मिलने से मृत्यु प्रमाण का सत्यापन शीघ्र हो गया जिससे ग्राम विकास अधिकारी के द्वारा मेरे पति का मृत्यु-प्रमान का जारी हो गया जिसके लिए मैं सभी का धन्यवाद देती हूँ।