Dark Mode
धौलपुर: किसान अपनी फसल के नुकसान की सूचना टोल फ्री नम्बर 14447 पर दें

धौलपुर: किसान अपनी फसल के नुकसान की सूचना टोल फ्री नम्बर 14447 पर दें

धौलपुर। खरीफ सीजन 2025 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का पोर्टल 1 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है, जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई है। कृषि विभाग, केन्द्र सरकार, राज्य सरकार तथा अधिकृत बीमा कंपनी के द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत खरीफ 2025 सीजन के लिए फसल बीमा का पंजीकरण जिले में प्रारंभ हो चुका है। किसान 31 जुलाई तक जिले की अधिसूचित फसल बाजरा जिले के सभी तहसील में प्रत्येक पटवार मण्डल एवं तिल के लिए तहसील स्तर बाड़ी, बसेड़ी एवं सरमथुरा का बीमा करवा सकते है। खरीफ की 2 फसलें अधिसूचित की गई है। जिले में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी को फसल बीमा करने के लिए अधिकृत किया गया है। खरीफ 2025 के लिये बाजरा और तिल फसलें अधिसूचित है। उन्होंने बताया कि किसान अपनी फसल का बीमा बैंक, ई-मित्र के साथ-साथ घर बैठे भी ऑनलाइन करवा सकेंगे। ऋणी किसानों का प्रीमियम बैंक और सहकारी समितियों के मार्फत ऑटोमैटिक रूप से जमा हो जायेगा। जिले में स्थित किसानों को बाजरा फसल के लिये प्रीमियम राशि प्रति हैक्टेयर 1072.74 रुपये एवं तिल के लिए प्रीमियम राशि प्रति हैक्टेयर 922.96 रुपये देय होगा।

जबकि बाजरा फसल के लिए प्रति हैक्टेयर बीमित राशि 53637 रुपये एवं तिल के लिए प्रति हैक्टेयर बीमित राशि 46148 रुपये होगा।ऐसे किसानों को सिर्फ फसल परिवर्तन की सूचना देने या बीमा पॉलिसी ना लेने के लिए ही बैंक जाना पड़ेगा। जबकि अग्रणी किसान बैंक में जाकर अपने खेत में बोई गई अधिसूचित फसल का बीमा करवा सकता है। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर या ई-मित्र अथवा एनसीआईपी के पोर्टल पर प्रीमियम जमा करवा पॉलिसी जनरेट करवा सकेंगे। किसान जिले में कार्यरत बीमा प्रतिनिधि विपिन कुमार मिश्रा मोबाइल नम्बर 9838865581 से सम्पर्क कर सकते है। फसल बीमा योजना का लाभ ऋणी, गैर ऋणी बटईदार किसान भी ले सकेंगे। जिन किसानों ने 31 जुलाई तक अल्पकालीन फसली ऋण स्वीकृत करवाया है, उनका बीमा संबंधित बैंक से किया जायेगा। जिस पटवार सर्किल में 75 प्रतिशत से अधिक क्षेत्रफल में फसल बुवाई नहीं हुई है, वे किसान अवश्य बीमा करावें, ताकि इस योजना का लाभ उठा सकें। दावा प्राप्ति के लिए नुकसान प्राकृतिक आपदा के घटित होने के 72 घंटे के भीतर कृषि रक्षक टोल फ्री नम्बर 14447 पर सूचना देना अनिवार्य है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 14447 पर सम्पर्क कर सकते है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!