Dark Mode
धौलपुर: राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण आरोग्य शिविर और रक्तदान शिविरों का हुआ आयोजन 24 हजार से अधिक लाभार्थियों को मिली जांच और उपचार सुविधा

धौलपुर: राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण आरोग्य शिविर और रक्तदान शिविरों का हुआ आयोजन 24 हजार से अधिक लाभार्थियों को मिली जांच और उपचार सुविधा

धौलपुर। राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को जिले भर में आरोग्य शिविर तथा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। आमजन को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के हेतु जिले मे आरोग्य शिविरों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा ने बताया कि आमजन तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में जिला अस्पताल, उप जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, शहरी पीएचसी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर 24 हजार 563 लोगों की जांच और उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में गैर-संचारी रोग की जाँच और उपचार के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का बीएमआई, बीपी, ब्लड शुगर की जांच की गई। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत रोगियों का चिन्हीकरण आवश्यक नॉट जाँच एवं पॉजिटिव रोगियों का तुरंत उपचार निक्षय मित्रों द्वारा पोषण किट वितरण किया गया। साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओ के तहत गर्भवती महिलाओं का एएनसी चेकअप, 12 सप्ताह से पहले पंजीकरण प्रसव पूर्व जाँचें, टिटनेस टीकाकरण, उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) का चिन्हीकरण तथा छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया गया।
रक्तदान शिविरों का भी हुआ आयोजन सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में जिला अध्यक्ष भाजपा राजवीर सिंह राजावत, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. समरवीर सिंह सिकरवार, भाजपा नेता शिवचरण कुशवाह सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्त दान महादान है यह एनीमिया पीड़ितों, जरूरत मंद बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं के लिए जीवन रक्षक की भूमिका निभाता है। इस दौरान 77 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया। इस दौरान जिला अस्पताल में रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से कंबल बैंक शुरू किया गया जिसके तहत मरीजों के परिजन सर्दी के मौसम में बचाव हेतु केवल आधार कार्ड जमा करवा कर निःशुल्क कम्बल प्राप्त कर सकेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!