Dark Mode
धौलपुर: परिवादों का संवेदनशीलता के साथ करें निस्तारण -डीएम

धौलपुर: परिवादों का संवेदनशीलता के साथ करें निस्तारण -डीएम

जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने अधिकारियों को परिवादों के तीव्र निस्तारण के दिए निर्देश
धौलपुर। जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन जिला कलक्टर निधि बी टी की अध्यक्षता में अटल सेवा केन्द्र में किया गया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान लंबित चल रहे प्रकरणों का प्राथमिकता से त्वरित निस्तारण करायें जिससे परिवादियों की समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राजकीय कार्यालय में शिकायत समाधान पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी अधिकारी सम्पर्क पोर्टल 2.0 पर लंबित परिवादों का प्रतिदिन नियमित फॉलोअप करें। परिवादो को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिला कलक्टर ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान अतिक्रमण हटवाने, विद्युत कनेक्शन, वर्षा के बाद जलभराव की निकासी, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने, रुकी हुई पेंशन चालू करवाने सहित अन्य प्रकरण प्राप्त हुए जिनका शीघ्र निस्तारण करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये। जनसुनवाई में शहर के वार्ड नंबर 10 में जल भराव का परिवाद मिलने पर उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को पंप लगा कर जल निकासी करने के निर्देश दिए। एक परिवादी ने लंबे समय से लंबित जन्म प्रणामपत्र बनवाने का परिवाद प्रस्तुत किया जिस पर तत्काल जन्मप्रमाण बनवाने के निर्देश दिए। राजाखेड़ा के मढ़ई तथा परऊआ में जलभराव का परिवाद मिलने पर संबंधित उपखंड अधिकारी को ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से समुचित कार्यवाही करवाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान लगभग 35 से अधिक परिवाद प्राप्त हुए। जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग धीरेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!