Dark Mode
धौलपुर: सचिव ने किया बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह धौलपुर का निरीक्षण

धौलपुर: सचिव ने किया बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह धौलपुर का निरीक्षण

धौलपुर। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश अरुण कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश रेखा यादव ने राजकीय बाल संप्रेषण एवं शिशु गृह का निरीक्षण किया।निरीक्षण के समय कुल 13 विधि से संघर्षरत 3 देखरेख एवं संरक्षण, 2 शिशु उपस्थित मिले। सचिव ने राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह में बाल अपचारियों की संख्या, उनके मुकदमों, स्वास्थ्य जांच, परिजनों से मिलने का समय, संस्था में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, बच्चों के भोजन, आवास, चिकित्सीय व्यवस्था, रसोई घर, शौचालय, स्नान गृह, पेयजल, उनकी दिनचर्या, बाल अपचारियों के अपराध सुधार हेतु किए जा रहे प्रयासों सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड एवं सीसीटीवी कैमरों आदि के संबंध में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान सचिव रेखा यादव ने विधि से संघर्षरत बालकों से एक-एक कर प्रकरण की जानकारी प्राप्त की जिसमें कुछ बालकों के पोक्सों के केस थे जिसमें एक बालक पर चोरी का प्रकरण था जिसमें सचिव ने उनको व अन्य बालकों को साइबर क्राइम एवं अन्य अपराधों से दूर रहने एवं शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया निरीक्षण के दौरान विधि से संघर्षरत बालकों के दो कमरों का भी निरीक्षण किया कमरों में वेंटिलेशन की समस्या को दुरुस्त करने के आदेश प्रदान किए। निरीक्षण दौरान देखरेख एवं संरक्षण हेतु बालकों से प्रकरण की जानकारी ली उनको भी पढ़ाई करने, गलत आदतों को छोड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सचिव ने विधि से संघर्षरत बालकों को नालसा बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं स्कीम 2024, नालसा स्कूल छोड़ने वाले एवं वंचित बच्चों के लिए विधिक सहायता योजना 2025 के अंतर्गत आने वाले संवैधानिक विधिक अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया साथ ही बाल अपचारियों को प्रदान नि:शुल्क विधिक सहायता आदि के संबंध में पूछताछ की गई। गर्मी एवं बरसात के मौसम को देखते हुए बच्चों को आवश्यक सुविधा मुहैया कराने के भी निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर प्रंसीपल मजिस्ट्रेट नीतू, संप्रेषण गृह के संजय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टेनो राहुल डंडोतिया आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!