Dark Mode
धौलपुर ट्रैफिक पुलिस की मुहिम, हादसों से बचाव के लिए वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

धौलपुर ट्रैफिक पुलिस की मुहिम, हादसों से बचाव के लिए वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

धौलपुर। ट्रैफिक पुलिस द्वारा दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाने की मुहिम शुरू की है। पुलिस ने शहर के प्रमुख सड़क मार्ग, चौराहे एवं बाजारों में रिफ्लेक्टर लगाकर मुहिम की शुरुआत की।
ट्रैफिक इंचार्ज टीनू सोगरवाल ने बताया दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा के निर्देश में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए यह मुहिम शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर और ट्रॉली दो पार्ट में होने से हादसे की ज्यादा आशंका बनी रहती है। इनमें रिफ्लेक्टर लगा होने पर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। इसके अलावा अन्य फोर व्हीलर वाहनों पर भी रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे है। ट्रैफिक इंचार्ज ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि लोग यातायात के नियमों की पालना करें। वाहन से संबंधित सभी दस्तावेज गाड़ी के साथ रखें। कार चालक सीट बेल्ट का ड्राइविंग करते समय उपयोग करें। वहीं, बाइक सवार हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। आपको बता दें कि प्रतिमाह धौलपुर जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। जिसे रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!