Dark Mode
धौलपुर: बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

धौलपुर: बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी निधि बी टी के निर्देशन में जिलेभर में 3 जुलाई से 17 जुलाई के मध्य विद्यानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर बीएलओं का 50-50 के बैच में एक दिवसीय प्रशिक्षण कराया जा रहा है। इसी क्रम में धौलपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। विधानसभा क्षेत्र धौलपुर में बूथ लेवल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत सोमवार को नगर परिषद सभागार में हुई। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं एसडीएम डॉ साधना शर्मा द्वारा किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन विभाग जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बीएलओ को मतदाता सूची से संबंधित कानूनी प्रावधान, फॉर्म भरने की प्रक्रिया, केस स्टडी, बीएलओ ऐप तथा वीएचए ऐप के माध्यम से ऑनलाइन फार्म भरने जैसे विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

पात्र मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करें। शिविर की शुरुआत में एसडीएम डॉ साधना शर्मा ने उपस्थित बीएलओ को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बीएलओ त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के उद्देश्य से अपने कार्यों का गंभीरता से निर्वहन करें और अद्यतन एवं पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पात्र मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण उपरान्त प्रतिभागियों की वीडियो बाइट्स ली जिसे जिला निर्वाचन अधिकारी के सोशल मीडिया हैण्डस पर ईसीआई एवं सीईओं राजस्थान को टैग करते हुए अपलोड किए गए।

निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देशों पर कार्य करने के निर्देश दिए
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं एसडीएम डॉ साधना शर्मा ने बीएलओ दायित्वों को निष्ठापूर्वक निभाने का आह्वान किया साथ ही उन्होंने बीएलओ ऐप की उपयोगिता और निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देशों पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ को निर्वाचन से संबंधित कार्यों को समयबद्ध और जिम्मेदारी से पूरा करने तथा अपने पदीय दायित्वों को निष्ठापूर्वक निभाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण शिविर का संचालन प्रशिक्षक अतुल चौहान द्वारा किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 जुलाई तक विभिन्न दिवसों में आयोजित किया जाएगा। शिविर में मास्टर ट्रेनर्स अतुल चौहान, देवेंद्र बघेला और बालमुकुंद बंसल द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपखंड कार्यालय के बृजमोहन कुलश्रेष्ठ, पुनीत, चुनाव मीडिया सेल स्वीप के व्याख्याता भगवान सिंह मीना सहित अन्य मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!