Dark Mode
धौलपुर: साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु दिये निर्देश

धौलपुर: साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु दिये निर्देश

धौलपुर। वर्तमान राज्य सरकार के 2 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं सप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर 12 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में सभी विभागां एवं संबंधित नोडल अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए। उन्होंने विकास रथ यात्रा के समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की उपलब्धियों से सम्बन्धित सभी प्रचार-प्रसार किया जाना सुनिश्चित करें। विकास रथ में किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 16 दिसम्बर को आयोजित होनी वाली तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी की सभी तैयारियां समय से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों को लोक मामलों से संबंधित कार्यों में स्फूर्त ढंग से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित चल रहे प्रकरणों, जनसुनवाई मे प्राप्त प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर दीर्घकाल से लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराया जाए, औसत निस्तारण समय में कमी की जाये एवं परिवादों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कर परिवादियों को राहत प्रदान की जाये। उन्होंने जल संसाधन के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कराए गए डिग्गियों के लिए अवलंब विद्युत कनेक्शन दिया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने पीएचईडी को पेयजल की समय-समय पर गुणवत्ता जांच करने के निर्देश दिए। क्षतिग्रस्त पेयजल आपूर्ति लाइनों की मरम्मत करवाने के भी निर्देश दिए। बैठक में सभी विभागों से संबंधित बजट घोषणाओं की समीक्षा कर अपेक्षित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। उन्होंने संयुक्त निदेशक कृषि विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों द्वारा की जा रही फसल सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद एवं विद्युत आपूर्ति किया जाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बबली राम जाट सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!