Dark Mode
अपने आखिरी आईपीएल सीजन की तैयारी करते दिखे धोनी

अपने आखिरी आईपीएल सीजन की तैयारी करते दिखे धोनी

चेन्नई. इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। अहमदाबाद के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के हाई वोल्टेज मुकाबले के साथ लीग की शुरुआत होगी।

41 साल महेंद्र सिंह धोनी ने इस मुकाबले की तैयारी भी शुरू कर दी है। वे सीजन के पहले प्रैक्टिस सेशन में उतरे। रविवार को उनका प्रैक्टिस करते वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में धोनी ने दो बॉलों का सामना किया और दोनों को टाइम करते नजर आए। CSK ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- 'शुक्रवार के अहसास को वाकई कुछ भी मैच नहीं कर सकता।' इस पर सोशल मीडिया फैंस मजेदार जवाब दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, प्लीज, ये मत कहना कि यह धोनी का आखिरी सीजन है।' एक अन्य यूजर ने लिखा- एमएस धानी के लंबे छक्कों को दोबारा देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर।
इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत हुआ था। उनका स्वागत फूलों से किया गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
धोनी का यह आखिरी IPL हो सकता है। पिछले सीजन में एक मैच के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वे संन्यास लेने वाले हैं। तो धोनी ने इसके जवाब में कहा था कि मैं जब भी संन्यास लूंगा तो अपने घरेलू फैंस के बीच लूंगा। इस बार CSK लीग चरण का आखिरी मैच अपने होम ग्राउंड पर 14 मई को खेलेगी। टीम ने 7 मई 2019 को अपने घर में आखिरी मुकाबला खेला था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी उस मुकाबले के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं, हालांकि इस पर कोई अधिकृत बयान नहीं आया है।

धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2019 में वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेला था।
भारतीय लीग में CSK की टीम MI के बाद सबसे सफल टीम में से एक है। MI ने 5 खिताब जीते हैं, जबकि धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK ने धोनी को 4 चैंपियन बनाया है। धोनी की कप्तानी में ही CSK की टीम ने 2010 में पहला खिताब जीता था। फिर 2011 और 2018 में टीम धोनी की कप्तानी में चैंपियन बनी थी। वहीं आखिरी बार वह 2021 में खिताबी जीत हासिल की थी। तब भी धोनी ही CSK के कप्तान थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!