Dark Mode
धुल करेंगे दिल्ली की अगुआई, बडोनी होंगे उप कप्तान

धुल करेंगे दिल्ली की अगुआई, बडोनी होंगे उप कप्तान

दिल्ली ने पांच जनवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट के शुरूआती दो मुकाबलों के लिए गुरुवार को 26 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें युवा यश धुल को फिर टीम की कमान सौंपी गयी जबकि आयुष बडोनी उप कप्तान होंगे।

भारत को अपनी कप्तानी में 2022 में अंडर-19 विश्व कप खिताब दिलाने वाले 21 वर्षीय धुल पिछले चरण में भी दिल्ली के कप्तान थे। दिल्ली पहले दो मैच में पांच से आठ जनवरी तक पुडुचेरी (अरूण जेटली स्टेडियम) और 12 से 15 जनवरी तक जम्मू कश्मीर (होस्टल ग्राउंड जेकेसीए) से भिड़ेगा।

दिल्ली की टीम में अन्य युवा खिलाड़ी वैभव शर्मा, अनुज रावत, ऋतिक शौकीन, जितेश सिंह, शिवम त्रिपाठी और साहिल मल्होत्रा हैं। टीम में भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इशांत शर्मा, नवदीप सैनी और कुलदीप यादव भी मौजूद हैं।

सात बार की विजेता दिल्ली पिछले चरण में नॉकआउट चरण में जगह बनाने में विफल रही थी। दिल्ली को ग्रुप डी में पुडुचेरी, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बड़ौदा और ओडिशा के साथ रखा गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!