Dark Mode
लायंस झुंझुनू द्वारा मधुमेह चिकित्सा शिविर संपन्न

लायंस झुंझुनू द्वारा मधुमेह चिकित्सा शिविर संपन्न

 
झुंझुनूं  ।  लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा 4 जून रविवार को आपने 9:00 से दोपहर 12:00 तक पंसारी लायंस अस्पताल बगड़ रोड पर स्वर्गीय संतोष पारीक की पुण्य स्मृति में उनके पति अशोक कुमार पारीक जोधपुर निवासी एवं उनके सुपुत्र तथा परिवारजनों के आर्थिक सौजन्य से मधुमेह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए क्लब पीआरओ डॉ डीएन तुलस्यान ने बताया कि शिविर में 63 रोगियों की शुगर जांच कर उन्हें एक माह की दवाइयां निशुल्क प्रदान की गई। इस शिविर के संयोजक लायन महिपाल सिंह थे। इसी क्रम में सप्ताहिक बहुउद्देश्यीय चिकित्सा शिविर में भी 43 रोगियों की जांच कर उन्हें क्लब द्वारा सात दिवस की दवाइयां निशुल्क प्रदान की गई। इस शिविर के संयोजक लायन कैलाश चंद्र टेलर थे। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन अमरनाथ जांगिड़, सचिव लायन शिव कुमार जांगिड़,शिविर प्रेरक लायन शकुंतला पुरोहित, लायन महिपाल सिंह, लायन कैलाश चंद्र टेलर, लायन डॉ देवेंद्र सिंह शेखावत, लायन भागीरथ प्रसाद जांगिड़ सहित अन्य जन उपस्थित थे।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!