Dark Mode
निशुल्क पर्दा जांच शिविर में 48 मरीजों को डायलेट किया

निशुल्क पर्दा जांच शिविर में 48 मरीजों को डायलेट किया

पीपाड़ शहर . नेत्र विभाग मथुरा दास माथुर अस्पताल एवं गुरु हस्ती नेत्र चिकित्सालय पीपाड़ शहर के संयुक्त तत्वाधान में डायबिटिक शुगर के मरीज़ो के लिए निशुल्क नेत्र एवं पर्दा जाँच शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया उक्त शिविर मे 48 मरीजों को डायलेट करने के साथ ही मरीजों के आँख के पर्दे की जाँच आई लाइक डिवाइस द्वारा की गयी एवं सम्बंधित उपचार प्रक्रिया उपलब्ध कराई गयी है। श्री गुरु हस्ती चिकित्सालय के मेनेजर विकास लखारा ने बताया कि निशुल्क पर्दा रोग जाँच शिविर का आयोजन डॉ अरविंद चौहान प्रोफेसर एवं विभाग अध्यक्ष नेत्र विभाग मथुरा दास माथुर अस्पताल के सानिध्य में किया गया जिसमे डॉ साहिल भंडारी पर्दा रोग विशेषज्ञ गुरु हस्ती चिकित्सालय पीपाड़ शहर ने अपनी सेवा प्रदान करने के साथ शिविर में आए मरीजों को राहत प्रदान की गई है। वही इस तरह के शिविर शुगर से होने वाली नेत्र रोग के रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण कदम है।डा भंडारी ने बताया कि इस पहल को आगे बढ़ाते हुए अब प्रत्येक महीने के हर तीसरे शनिवार को मथुरा दास माथुर अस्पताल के नेत्र विभाग में पर्दा जाँच शिविर का आयोजन किया जाएगा तथा शिविर में नेत्र विभाग के सभी वरिष्ठ नेत्र चिकित्सकों एवं रेजिडेंट डॉक्टर्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया इस दौरान शिविर मे साउथ कोरिया से आये होल्डेन एवं रूरी आई लाइक डिवाइस कंपनी के कार्यकर्ता ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई है।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!