अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर नशामुक्त जीवन पर किया संवाद
फलोदी . शहर में बापू नगर क्षेत्र में संचालित रक्षक नशा मुक्ति केन्द्र पर अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर ज्वाइंट कमिश्नर अशोक बिश्नोई नोखड़ा ने नशा मुक्त हो रहे युवाओं से संवाद किया।
केंद्र की गतिविधियों पर संतोष जाहिर करते हुए नोखड़ा ने युवाओं से नशा मुक्त रहने की अपील करते हुए अधिक से अधिक लोगों को नशा मुक्त करने में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से गलत संगत में पड़ने से व्यक्ति परिवार, समाज एवं ईश्वर से दूरी बनाते हुए नशे की दलदल में धंस जाता है जिससे वो खुद के साथ ही परिवार, समाज एवं देश का नुकसान कर बैठता है, ठीक उसी तरह से गुणमान व्यक्ति की संगत एवं आध्यात्मिक माहौल में व्यक्ति सुधर कर स्वयं एवं परिवार का नाम रोशन करते हुए मिसाल भी कायम कर सकता है। विश्नोई ने रक्षक नशा मुक्ति केंद्र के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां एक बहुत ही सुंदर आध्यात्मिक प्रोग्राम के तहत युवाओं को नशे से दूर किया जा रहा है जो काबिले तारीफ है। इस अवसर पर केंद्र के निदेशक भास्कर पुरोहित एवं इंचार्ज हरीश थानवी ने विश्नोई का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उन्हें केंद्र की गतिविधियों से अवगत करवाया। इस मौके पर समाज सेवी सत्यनारायण सोढा, मधुसूदन सोढा, इंचार्ज कपिल माली, हरीश थानवी, नरेंद्र जैन, रघुवीर सोनी, वरदान मिश्रा एवं पत्रकार धर्मेंद्र कुमार सोनी भी उपस्थित रहे।