जीएसटी विभाग व व्यापारियों के मध्य संवाद कार्यक्रम
सूरतगढ़ . व्यापार मंडल में कार्यालय में राज्य कर विभाग श्रीगंगानगर के अतिरिक्त आयुक्त बलवंत सिंह श्योराण के निर्देशानुसार सूरतगढ़ राज्य जीएसटी विभाग और धानमंडी व्यापारियों के मध्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में राज्य जीएसटी विभाग वृत्त सूरतगढ़ के उपायुक्त राजपाल सिंह बेनीवाल, सहायक आयुक्त भीम सिंह झोरड़ तथा सहायक आयुक्त मनीष कालड़ा ने जीएसटी से सम्बन्धित विभिन्न प्रावधानों के बारे में जानकारी दी तथा व्यापारियों की शंकाओं का समाधान किया | कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार छाबड़ा उपाध्यक्ष मोहन गोयल, सचिव नवनीत सारडा , कोषाध्यक्ष दीपक गाबा पूर्व अध्यक्ष दीपक भाटिया विजय गोयल ललित सिडाना दर्शन भगत परनामी, मनोज सोमाणी संतलाल कुक्कड़, अनिल रांका, बलवंत जाखड, रविन्द्र धानुका, मनमोहन सिंह, भगवान बाघला सुरेन्द्र सारस्वत दलीप भाम्भू, रिषभ नौलखा आदि उपस्थित रहे |