एक आई सर्जन की डायरी पुस्तक का विमोचन
कोटा। कोटा के प्रसिद्ध नेत्र सर्जन,लेखक,मोटिवेशनल स्पीकर और साइक्लिस्ट डा. सुरेश पाण्डेय द्वारा लिखित पुस्तक एक आई सर्जन की डायरी का विमोचन शनिवार को सुवि नेत्र चिकित्सालय,तलवण्डी में किया गया। कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. संगीता सक्सेना (प्रिंसिपल, मेडिकल कॉलेज, कोटा) रही। विशिष्ठ अतिथि डॉ. जगदीश सोनी (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी), डॉ. अशोक शारदा (वाईस प्रेसिडेंट नेशनल आई.एम.ए.),डॉ.गिरीश माथुर (नेशनल प्रेसिडेंट ए.पी.आई.), डॉ के. के. कंजोलिया (प्रेसिडेंट ई.बीएस.आई. कोटा चेप्टर), एवं डॉ. रत्ना जैन (पूर्व महापौर, कोटा) उपस्थित रहे । डॉ.संगीता सक्सेना ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुस्तक मात्र डॉक्टरों को नहीं अपितु जन—जन को समर्पित है इससे हर उम्र का व्यक्ति लाभ ले सकता है। अपने व्यक्ति को निखारने यह पुस्तक आपकी मदद कर सकती है। डा. जगदीश सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस पुस्तक के कई अनुभव हम डाक्टर हमारी जिंदगी में महसूस करते है ऐसे में भावी डॉक्टरों के लिए यह पुस्तक वरदान है।डा. गिरीश माथुर ने भी पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि गांव से निकल कर विदेशो में पहुंच कर प्रशिक्षण देने के सफर को जिस प्रकार डा. सुरेश पाण्डेय ने प्रस्तुत किया है वह काबिले तारीफ है। यह पुस्तक संघर्ष से सफलता की कहानी को बताती है। डॉ के. के. कंजोलिया ने अपने और डा. पाण्डेय के साथ बीते अनुभव से बताया कि डा.पाण्डेय बहुत लग्नशील व मेहनती सर्जन है यह कोटा का नाम देश विदेश में रोशन कर रहे है। डॉक्टर पांडेय चुनोतियो को स्वीकार कर सफलताओ का मार्ग निकाल लेते है। उन्होने कहा कि एक आई सर्जन की डायरी सभी वर्गों के पाठकों,छात्रों,नए डॉक्टरों सहित पेशेवर स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए लाभकारी है। पुस्तक में सपनों को साकार करने व मंजिल तक पहुचे के मार्ग को बताया है। कार्यक्रम में डा.विदुषी शर्मा भी उपस्थित रही। कार्यक्रम में डाक्टर सुरेश पांडेय के अध्यापक व सहपाठियो,डाक्टर ने भी अपने अनुभव को मंच पर साझा किया। समाजसेवी जी दी पटेल,डॉ.अविनाश बंसल,आर एस पालीवाल,अर्पित बंसल,दिनेश बिरला एस पी गुप्ता, सहित कई डॉक्टर उपस्तिथ रहे। डॉ विदुषी पांडेय ने अंत मे सबका आभार प्रकट किया।
शुभकामनाओं का अंबार
डा. सुरेश पाण्डेय को पुस्तक पर देश—विदेश के गणमान्य व सहित डाक्टर,समाजसेवी व राजनेता सहित कई शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,पद्मश्री प्रो.आमोद गुप्ता,पद्मश्री प्रो.जगत राम,पद्मश्री डा. योगेश चावला,मेडिकल कॉलेज जबलपुर डीन गीता गुइन,एलन कोचिंग निदेशक राजेश माहेश्वरी,मोशन कोचिंग निदेशक नितिन विजय,रेजोरेंस कोचिंग निदेशक आर के वर्मा व आकाश कोचिंग से अखिलेश दीक्षित ने अपनी शुभकामनाएं प्रशस्ति पत्र भेज कर पुस्तक के लेखन पर शुभकामनाएं प्रेषित की है।
हर वर्ग के लिए उपयोगी
अपनी पुस्तक पर प्रकाश डालते हुए डा सुरेश पाण्डेय ने कहा कि यह पुस्तक हर वर्ग के लिए उपयोगी है। 311 पेज 'एक आई सर्जन की डायरी: भारत, अमेरिका एवं ऑस्ट्रेलिया में मेरे अनुभव' नामक पुस्तक वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. सुरेश पाण्डेय द्वारा उपचार योग्य अँधता उन्मूलन हेतु समर्पित अपनी जीवन यात्रा का उजला अध्याय है। पुस्तक का 17 वां अध्याय हीलिंग द हीलर्स आत्महत्या के कारण व समाधान पर केन्द्रित है जो आज के तनावपूर्ण माहौल में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों व कार्यरत चिकित्सकों के लिए उपयोगी है। अध्याय 10 हर समस्या एक अवसर ,समस्या से समाधान के सफर को बताती है।अध्याय 15 कोटा कोचिंग के पर विश्वास की गाथा है। अध्याय 5 आपको क्षमताओं और अवसरों को बढ़ाने की ओर मार्ग दर्शित करता है। अध्याय 23 व 24 नेत्र जानकारी व नेत्रदान के संकल्प को उजागर करता है।