Dark Mode
डीडवाना : महिला महाविद्यालय में शारदीय नवरात्रा की धूम

डीडवाना : महिला महाविद्यालय में शारदीय नवरात्रा की धूम

डीडवाना। बाँगड़ महिला महाविद्यालय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रा महोत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी तथा समूहों में विभाजित होकर गरबा एवं डांडिया नृत्य प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मंजू सिंगी, सरिता लाहोटी, कोमल भराणी, कोमल अग्रवाल, राधा झवर, संतोष काबरा, नीतु बगड़िया, रश्मि शर्मा, रजनी भारूका, सोनम भारूका, कलावती, पुष्पा काबरा, योगिता शर्मा, प्रीति सोनी, जयश्री गौड़, कनिका अग्रवाल सहित अनेक महिला अभिभावक उपस्थित रहीं।

डांडिया प्रतियोगिता में माँ काली समूह ने प्रथम स्थान, माँ जगदम्बा समूह ने द्वितीय स्थान तथा माँ अम्बे समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में निरमा शर्मा प्रथम, भूमिका राठौड़ द्वितीय तथा मीमांसा तिवारी एवं माया शर्मा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।इस अवसर पर छात्राओं ने माँ गौरी के दरबार की सुंदर साज-सज्जा भी की, जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता रश्मि गौड़, सोनल चौहान, मोनिका राठौड़ एवं सिमरन गौड़ ने किया।अंत में महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सीमा तिवारी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छात्राओं को शुभाशीष प्रदान किया तथा प्रसाद वितरण किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!