डीडवाना : बिना टिकट रोडवेज में यात्रा करने वाले यात्री पर लगाया 10 गुना जुर्माना
डीडवाना। जिले सहित पूरे राजस्थान भर में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री पर 10 गुना प्लैनेटी लगाकर जुर्माना वसूला जा रहा है।रोडवेज चैयरमैन शुभ्रसिंह एव प्रबन्ध निदेशक पुरुषोतम शर्मा द्वारा वर्तमान मे निगम वाहनो मे बिना टिकिट यात्रियो से किराये का 10 गुणा जुर्माना वसूल करने का अभियान चलाया जा रहा है।उक्त अभियान मे सीकर आगार की वाहन जो नागौर से सीकर जा रही वाहन का निरीक्षण मुख्य प्रबन्धक राकेश कुमार द्वारा डीडवाना मे किया गया।इस बस मे इमरान नाम का व्यक्ति बिना टिकिट मिला।जिससे 10 गुना जुर्माना 300 रुपये वसूल किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रोडवेज में यात्रा करने वाला व्यक्ति टिकिट लेकर ही यात्रा करने का है।जिससे निगम की आय बढ़ेगी एंव यात्रा करने वाला व्यक्ति भी सुरक्षित एंव आरामदायक यात्रा कर सकेगा।