Dark Mode
डीडवाना : 14 वर्ग की बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों ने फाइनल में किया प्रवेश

डीडवाना : 14 वर्ग की बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों ने फाइनल में किया प्रवेश

डीडवाना। शहर की मारवाड़ फुटबॉल अकादमी के संरक्षक डॉ सोहन चौधरी द्वारा सुद्रासन गांव में संचालित एरीना सोकर अकादमी जिसने गांव को जिले भर में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में एक नई अलग छाप छोड़ रही है,इन बालिकाओं को इनके कोच शादाब उस्मानी जिन्होंने काफी कम समय में फुटबॉल खेल में कई कीर्तिमान स्थापित कर एक फुटबॉल खेल की फिर से अलख जगाई है। डॉ. सोहन चौधरी ने भी सिर्फ शहर डीडवाना में ही नहीं बल्कि आस पास के गांवों में भी फुटबाल खेल को फिर से जिंदा किया है जिसका परिणाम आज एक के कई उपलब्धिया हासिल कर रही है।अकादमी खिलाड़ी रुचिका,रितिका योगी,अक्षिता मेहरा, कल्पना, लक्षिता,पायल आदि शामिल है।जो कि भीलवाड़ा में आयोजित 69 वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में यह बालिकाएं डीडवाना-कुचामन जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए सीकर को 3-0 से फलोदी को 5-0 कैरथल तिजारा को 11-0 से अजमेर को 2-0 से हराकर सुपर लीग में प्रवेश कर बाड़मेर को 2-0 से हराकर दूसरे मैच में बीकानेर को 2-0 से गंगानगर जिले को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।फाइनल मुकाबला डीडवाना-कुचामन बनाम हनुमानगढ़ से खेला जाएगा! ज्ञातव्य रहे कि इस टीम ने पूरी प्रतियोगिता में किसी भी टीम का एक भी गोल नहीं होने दिया जबकि जवाबी स्कोर में इस टीम ने कुल 30 गोल मारे है।डीडवाना के अनेक खेल संघों ने इस टीम के इस खेल कौशल को देखते हुए फाइनल जीतने की भी शुभकामनाएं दी। इन बालिका खिलाड़ियों ने अपने खेल हुनर से नव निर्मित जिले का पूरे प्रदेश में नाम रोशन किया है साथ ही शहर की मारवाड़ फुटबॉल अकादमी व आरिन सोकर अकादमी को भी गौरवान्वित महसूस करवाया है ! इस उपलब्धि पर जिला सचिव फरहत अली व शहर के समाज सेवी अनेक खेल संघों के पदाधिकारियों ने बालिका खिलाड़ियों को शुभकामनाएं व उनके उज्वल भविष्य की कामना की हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!