डीडवाना : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत लगाए 800 पेड़
डीडवाना। राजस्थान सरकार की योजना हरियालो राजस्थान एव एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ग्राम पंचायत सानिया में सार्वजनिक स्थान मूर्ति नाथजी की बगीची रुवा में 800 पेड़ लगाए गए। पेड़ लगाने के साथ में ही इनके संरक्षण की भी जिम्मेदारी ली गई,विभिन्न प्रकार के यह अलग-अलग पेड़ लगाए गए।उक्त पौधरोपण कार्यक्रम में ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा पेड़ों की रक्षा करने का संकल्प लिया।जिसमें श्रवण राम जाखड़ विकास अधिकारी पंचायत समिति डीडवाना,सरपंच हजारी राम,उप प्रधान ओमप्रकाश लील,ग्राम विकास अधिकारी राकेश मिर्धा,कनिष्ठ सहायक पवन आंवला,समाजसेवी प्रताप सिंह,समाजसेवी कैलाश राम,छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश खीचड़,सुनील जांगिड़, प्रकाश खीचड़,बाबूलाल ग्राम पंचायत के मौजीज नागरिक तथा मनरेगा श्रमिक उपस्थित रहे।