Dark Mode
डीडवाना : केसरिया कंवर जी धाम में विशाल मेले का हुआ आयोजन 

डीडवाना : केसरिया कंवर जी धाम में विशाल मेले का हुआ आयोजन 

डीडवाना। जिले के नजदीकी ग्राम ललासरी में केसरिया कंवर जी धाम में सात दिवसीय महायज्ञ की पूर्ण आहुति के साथ में विशाल मेले का आयोजन किया गया,मेले में बाबा के दर्शन करने वाले दर्शनाथियों की भारी भीड़ उमड़ी,जहां सभी भक्तों ने बाबा के दर्शन कर विश्व शांति की कामना की सरपंच प्रतिनिधि भगवानाराम पावड़िया ने बताया बाबा की अखंड ज्योत जलती रही,हजारों श्रद्धालुओ ने बाबा के धोक लगाई वही मेले में किसान मोर्चा के अध्यक्ष रामकिशन खीचड़ भी पहुंचे,जिनका भी मेला कमेटी के द्वारा स्वागत किया गया, साथ ही मेले में विभिन्न कार्यकर्ताओं के द्वारा सक्रिय रहकर मेले की व्यवस्थाएं बनाई गई,मेले में पूरी निगरानी रखी गई,एतिहासिक विशाल मेले का आयोजन हुआ,इस अवसर पर सोहनराम पावड़िया पीएल जांगिड़ चुन्नीलाल कुमावत रामचंद्र जाखड़ श्रवण फौजी गजेंद्र सिंह गोदारा हरलाल राजकुमार नरसीराम प्रजापत बजरंग जांगिड़ जगदीश कड़वासरा मनीष धर्मेंद्र मुंड सहित आदि कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!