डीडवाना : पैदल चल रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, व्यक्ति घायल
डीडवाना। जिले के समीप जायल उपखंड में एक पैदल चल रहा व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिस एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाकर उपचार जारी करवाया गया।जानकारी अनुसार रामप्रसाद दौलतराम उम्र 55 वर्ष निवासी लक्ष्मणगढ़ सड़क मार्ग पर पैदल चल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से व्यक्ति वही नीचे गिरकर घायल हो गया।जिसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।जहां पर चिकित्सकों ने उपचार कर 108 एंबुलेंस की सहायता से डीडवाना रेफर कर दिया।डीडवाना लाने पर चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया एवं घायल की ओर अधिक गंभीर अवस्था को देखते हुए।108 एंबुलेंस की सहायता से सीकर रैफर कर दिया।जिसे 108 की सहायता से सीकर ले जाया गया।