डीडवाना : शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर भामाशाह शिवराम चौधरी को किया सम्मानित
डीडवाना। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शिक्षक प्रकोष्ठ ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम में 121 शिक्षकों,वयोवृद्ध शिक्षाविदों भामाशाहों को सम्मानित किया। शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव रामनिवास खोखर ने बताया कि पीसीसी भवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में डीडवाना की बूड़ोद के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 35 लाख रुपयों की लागत का चार कमरों का ब्लॉक निर्मित करवाने वाले पूर्व शिक्षक भामाशाह शिवराम चौधरी को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने सम्मानित किया।इस अवसर पर पिलानी विधायक पीतराम काला फतेहपुर विधायक हाकम अली शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया,प्रदेश महासचिव भंवर अली खां,डीडवाना जिलाध्यक्ष हरनाथ पूनिया,डीडवाना क्रय विक्रय समिति के पूर्व अध्यक्ष हरफूल मुआल,नूर मोहम्मद पूर्व उपसरपंच सुदरासन सहित अनेक जनप्रतिनिधि,शिक्षाविद और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।