डीडवाना : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर इलाज के दौरान तोड़ा दम
डीडवाना। जिले के नजदीकी ग्राम बड़ी खाटू के खियाबास के पास एक बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार होकर गंभीर घायल हो गया,जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया,जानकारी अनुसार बाइक सवार बाबूलाल पुत्र पांचाराम उम्र 45 वर्ष निवासी चुई अपने गांव की और जा रहा था,इसी दौरान बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी,टक्कर की वजह से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया,जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए 108 एंबुलेंस की सहायता से हायर सेंटर डीडवाना रेफर कर दिया,जहां पर चिकित्सकों ने घायल का उपचार जारी किया,एव उपचार करते हुए व्यक्ति को बचाने का पूरा प्रयास किया,लेकिन व्यक्ति गंभीर घायल होने की वजह से इलाज के दौरान दम तोड़ दिया,वही घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची एवं सारे घटनाक्रम की जानकारी लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।