डीडवाना : बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, घायल
डीडवाना। उपखंड क्षेत्र के लाडनूं रोड़ पर एक बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गया, मिली जानकारी अनुसार बाइक सवार किशन सिंह अपनी बाइक के नंबर प्लेट लगवाने के लिए लाडनूं रोड़ की तरफ आया था।इसी दौरान वापस अपने गांव की ओर जा रहा था।तभी अचानक बाइक के सामने पत्थर आ जाने की वजह से बाइक सवार पत्थर से टकराकर बाइक से नीचे गिर गया,एवं घायल हो गया,घायल को स्थानीय लोगों ने तुरंत निजी वाहन की सहायता से राजकीय बागड़ जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां पर चिकित्सकों के द्वारा घायल बाइक सवार का प्राथमिक उपचार जारी किया।