डीडवाना : अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, घायल, पहुंचाया अस्पताल
डीडवाना। उपखंड क्षेत्र के नजदीकी ग्राम अम्बापा में एक बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसे टोल एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया,जहां पर चिकित्सकों ने घायल बाइक सवार का प्राथमिक उपचार जारी किया, जानकारी अनुसार बाइक सवार भीवाराम अपने गांव इंद्रपुरा की तरफ जा रहा था,इसी दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई,अनियंत्रित हो जाने की वजह से बाइक सवार बाइक से नीचे गिर गया, एवं घायल हो गया,घायल की सूचना पर टोल एम्बुलेंस मौके पर पहुंची,एव टोल एंबुलेंस चालकों के द्वारा घायल बाइक सवार को शहर के राजकीय बागड़ जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां पर चिकित्सकों के द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार जारी किया।