Dark Mode
डीडवाना : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने की कार्यक्रम में शिरकत 

डीडवाना : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने की कार्यक्रम में शिरकत 

  • राठौड़ ने लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान 

डीडवाना। जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आपातकाल की 50 वीं वर्षगाँठ पर कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित हुआ। कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम शहर के अग्रसेन वाटिका में आयोजित हुआ।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी पहुंचे।जिनके साथ राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी ने भी शिरकत की सर्वप्रथम राठौड के डीडवाना पहुंचने पर राजस्थानी परंपरागत तिलक लगाकर उनका अतिथि सत्कार किया गया। कार्यक्रम में आगे की कड़ी में लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे हुए।जिले के समस्त भाजपा नेता जनप्रतिनिधियों का माला साफा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।स्वागत अभिनंदन के पश्चात मां भारती श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र के सक्षम दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया। दीप प्रज्वलन के पश्चात वंदे मातरम गीत के माध्यम से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।एव 26 लोकतंत्र सेनानियों का भगवा वस्त्र ओढ़कर सोल ओढ़ाकर श्रीफल भेंटकर भगवान श्री राम की तस्वीर देकर उनका सम्मान किया गया।लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान के पश्चात सभी वक्ताओं ने अपना अपना उद्बोधन दिया।वही लोकतंत्र सेनानियों ने भी अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया आपातकाल के दौरान उन्होंने क्या-क्या यातनाएं सही है।किस तरह उन्हें जेल जाना पड़ा है।और जो बेकसूर थे उनको घरों से उठाकर जेल में भेजा गया है।सभी ने उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया है।और संबोधित करते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद किया है।पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान को याद किया है।और लोकतंत्र सेनानियों के द्वारा जो बलिदान दिया गया है।आपातकाल के दौरान उनको याद करते हुए। उन सब का बखान किया है।साथ ही पंडित जवाहरलाल नेहरू अशोक गहलोत पर भी जमकर निशाना साधा है। उद्बोधन संबोधन के बाद में आपातकाल को लेकर एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया है।पुस्तक विमोचन के पश्चात राष्ट्रीय गान के साथ में कार्यक्रम का समापन हुआ है। कार्यक्रम में डीडवाना भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह जोधा लाडनूं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी करणी सिंह मकराना भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुमिता भींचर जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी नागौर सभापति मीथू बोथरा श्री राम भीचर जिला संगठन प्रभारी अशोक सैनी परबतसर विधानसभा प्रत्याशी मानसिंह किनसरिया भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुनीता महेश्वरी सहित तमाम जिले के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस कार्यक्रम में शिरकत की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!