डीडवाना : मेघावी छात्र मुस्कान खान को सरकार की ओर से मिली स्कूटी
- मजदूर पिता ने अपनी बेटी को कर्रवाई शिक्षा ग्रहण
- मुस्कान खान अब बनना चाहती टीचर
- शादी के बाद पति भी दे रहा अपनी पत्नी का साथ
डीडवाना। उपखंड क्षेत्र के नजदीकी ग्राम खारा घिरदौड़ा की रहने वाली मुस्कान खान पढ़ाई में इतनी होशियार है।पढ़ाई के प्रति उसकी इतनी लगन है।कि वह अब फाइनल करने के बाद में टीचर बनने की तैयारी कर रहे हैं।मात्र 21 वर्ष की मुस्कान खान है। जिसका विवाह भी हो चुका है।विवाह होने के बाद में उसका पति भी उसका साथ दे रहा है।एक मुस्लिम युवती होकर किस तरह समाज में उसने शिक्षा ग्रहण की अच्छे अंकों से सभी कक्षाओं में अच्छे परिणाम लेकर आई इन्हीं अच्छे परिणाम को लेकर सरकार ने भी प्रोत्साहन के तौर पर मुस्कान खान को लैपटॉप स्कूटी भी दी है।मुस्कान खान पढ़ाई में इतनी होशियार है।कि एक मुस्लिम युवती होने के बाद भी आठवीं क्लास से दसवीं क्लास 10 वीं से 12 वीं क्लास और 12 वीं क्लास से फाइनल कर चुकी है। अब फाइनल करने के बाद में वह टीचर की तैयारी कर रही है।टीचर की तैयारी कर टीचर बनना चाहती है।समाज में शिक्षा के प्रति और जागृति लाना चाहती है।इसी उद्देश्य से वह टीचर की तैयारी कर रही है। मुस्कान खान का जन्म वर्ष 2004 में हुआ।और जन्म होने के बाद में ही मुस्कान खान में शिक्षा के प्रति जागृति रही है।और जागृति के साथ में वह होशियार भी रही है।मुस्कान खान चार भाई बहन है।और मुस्कान खान के पिता मजदूरी का कार्य करते हैं।मुस्कान खान ने अपनी पढ़ाई बड़ी मुश्किलों से की है।और अपनी पढ़ाई के लिए अपने गांव से पड़ोसी गांव तक 2 किलोमीटर की दूरी रोज तय कर पैदल जाकर अपनी पढ़ाई पूरी की है।पढ़ाई पूरी कर यह सफलता हासिल की है। मुस्कान खान का गांव घिरड़ोदा खारा है। मुस्कान खान से स्कूल पड़ोसी गांव में 2 किलोमीटर दूर पर है। जिसमें मुस्कान खान पढ़ाई करने के लिए रोज 2 किलोमीटर आने जाने के लिए पैदल दूरी तय करती थी। पैदल दूरी तय कर अपनी शिक्षा पूरी की मुस्कान खान का स्कूल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घिरड़ोदा मीठा में है।जहां रोज मुस्कान खान 2 किलोमीटर पैदल जाती 2 किलोमीटर पैदल आती अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए अब मुस्कान खान ने फाइनल कर ली है। वह टीचर की तैयारी कर रही है। मुस्कान खान पढ़ाई में शुरू से ही होशियार है। मुस्कान खान ने 8 वीं कक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर A+ ग्रेड हासिल किया।इसी तरह 10 वीं कक्षा में 75.65 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जिस पर सरकार ने मुस्कान खान की शिक्षा को देखते हुए। सरकार की योजना के अंतर्गत एक लैपटॉप भी दिया। इसी तरह मुस्कान खान ने कक्षा 12 वीं में हिंदी साहित्य लेते हुए 76.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की परीक्षा उत्तीर्ण के पश्चात मुस्कान खान ने कॉलेज शुरू किया।कॉलेज में फाइनल कर लिया।फाइनल करने के बाद अब वह टीचर बनने की तैयारी कर रही है।टीचर बनने से पहले सरकार ने मुस्कान खान को एक और तोहफा दिया है।काली बाई भील मेघावी छात्रा एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के तहत मुस्कान खान को सरकार की ओर से स्कूटी मिली है। स्कूटी मिलने पर मुस्कान खान ने सरकार का आभार जताया है। आपको बता दे की एक से डेड वर्ष पूर्व मुस्कान खान का विवाह सुपका निवासी आसिफ अली काठीवाल के साथ हो गया। विवाह होने के पश्चात मुस्कान खान के पति ने भी उसका पूरा साथ दिया।उसकी पढ़ाई में किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी। मुस्कान खान का पति भी उसे टीचर बनता हुआ देखना चाहता है। समाज में एक नई जागृति की पहल दोनों पति-पत्नी करना चाहते हैं।जिस तरह मुस्कान खान ने अपने पिता के घर रह कर 12 वीं से कॉलेज तक की शिक्षा ग्रहण की इसी तरह उसका पति भी उसके साथ खड़ा है। वह भी उसकी पढ़ाई में उसका पूरा साथ दे रहा है।यह बहुत ही कम देखने को मिलता है।जब कोई पति अपनी पत्नी को पढ़ाता है। उसे एक बड़े मुकाम तक पहुंचाने के लिए उसका साथ देता है। जिस तरह आसिफ अली अपनी पत्नी का साथ दे रहा है।